फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Majheen Bhatal Khurd Murder: All three accused sent to judicial custody for 14 days

मझीण भटाल खुर्द मर्डर : तीनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे

Tue, 18 Feb 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 18 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Majheen Bhatal Khurd Murder: All three accused sent to judicial custody for 14 days
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मझीण भटाल खुर्द में युवक की हत्या मामले के तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि पुलिस रिमांड समाप्त होने पर सोमवार शाम को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा है। वहीं, सूत्रों की मानें तो इस पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने मृतक युवक नवीन चौधरी के रिश्तेदारों में दो मौसा राजेश निवासी कथोग और राकेश निवासी अधबानी के साथ मामा दिलीप सिंह निवासी भटाल खुर्द को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन उन्होंने शराब को सेवन किया था।
विज्ञापन


इस बीच किसी बात को लेकर आरोपियों और नवीन के बीच बहसबाजी हुई थी, जो मारपीट तक पहुंच गई। इस मारपीट के दौरान ही नवीन की मौत हुई थी। वहीं, पुलिस इस मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस की ओर से जांच की जा रही है कि इस घटना में कोई और तो शामिल नहीं था। साथ ही पुलिस फोरेंसिक सैंपल के बिसरा की रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। बता दें कि नवीन चौधरी अपने मामा के घर 12 फरवरी को लेंटल डालने के लिए गया था। इसके अगले दिन उसका शव मझीण के पास भटाल खुर्द के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला था। इस दौरान मृतक की पत्नी ने भी रिश्तेदारों पर ही आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed