{"_id":"69907b3a24ab88a68707e542","slug":"mahashivratri-festival-begins-at-kathgarh-mahadev-temple-kangra-news-c-95-1-kng1004-220703-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: काठगढ़ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: काठगढ़ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू
Sun, 15 Feb 2026 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 15 Feb 2026 07:09 AM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर काठगढ़ में जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा। - स्रोत
इंदौरा (कांगड़ा)। ऐतिहासिक एवं प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में शनिवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। विधायक मलेंद्र राजन ने कलश यात्रा और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मेले का आगाज किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर उभारने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।
विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि काठगढ़ महादेव, गंगथ के क्यालु बाबा महाराज और डमटाल राम मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थलों को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग के होटलों में इन मंदिरों की जानकारी और चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही इंदौरा-काठगढ़ मार्ग के उन्नयन का 70 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है, जिस पर 12 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक ने काठगढ़ मार्ग पर सोलर लाइटें लगाने की घोषणा की। मंदिर परिसर में विकास कार्यों के लिए उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये देने का ऐलान किया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक संध्या में प्राइड ऑफ इंदौरा दी शिया सिंह ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश कटोच ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिर के कपाट पूरी रात खुले रहेंगे। इस मौके पर महंत कालिदास, महंत नितिन कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देविंद्र मंकोटिया, पूर्व प्रधान भूपाल कटोच, पौंग बांध निदेशक विशाल ठाकुर और कुलदीप शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।