फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Love for God should not be out of fear but out of devotion: Atul

ईश्वर से प्रेम भय के कारण नहीं, श्रद्धा से हो : अतुल

Tue, 27 May 2025 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 27 May 2025 05:08 AM IST
विज्ञापन
Love for God should not be out of fear but out of devotion: Atul
नाग मंदिर रक्कड़ में श्री शिव महापुराण कथा सुनते लोग। -स्रोत: आयोजक
रक्कड़ (कांगड़ा)। नाग मंदिर रक्कड़ में श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव के तीसरे दिन कथावाचक अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि इस जगत में यदि कोई ऐसा है जिससे भय का कोई कारण नहीं, तो वह केवल ईश्वर है। बाकी सभी चीजें भय का कारण बन सकती हैं, लेकिन परमात्मा नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान से डरकर उपजा प्रेम सच्चा नहीं होता, क्योंकि उसमें कहीं न कहीं घृणा की छाया भी होती है। सच्ची भक्ति प्रेम और विश्वास से उपजती है। भक्ति की महिमा अनंत है और इसका फल कालातीत होता है। जब भक्ति का उदय होता है, तब अज्ञान स्वतः नष्ट हो जाता है।
विज्ञापन

अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि क्षुद्र चिंताओं में उलझने से हम विराट परमात्मा से दूर हो जाते हैं। चिंता नहीं, प्रभु का चिंतन करना चाहिए। जो व्यक्ति भगवान के आश्रय में रहकर भी उसके विधान से संतुष्ट नहीं, उसे तीनों लोकों में कहीं भी सुख नहीं मिल सकता। अपने पापों का फल अंततः स्वयं को ही भोगना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवार के लोग हमारी कमाई तो खा सकते हैं, लेकिन अंतिम समय में कोई भी हमारे साथ नरक की यात्रा नहीं करेगा। इसलिए सद्कर्म करें और प्रभु के भजन में कभी भी आलस्य या प्रमाद न आने दें। इस अवसर पर कथा में देवर्षि नारद का मोह, देवी सती का चरित्र और भगवान शिव-पार्वती विवाह जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वाचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed