{"_id":"61abb46470297c29f9549b1b","slug":"loss-of-lakhs-due-to-fire-in-bag-and-shoes-shop-in-nagrota-bagwan-kangra-news-sml3923812134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरोटा बगवां में अब बैग की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा बगवां में अब बैग की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में आग लगने से राख के ढेर में तबदील हुई एक दुकान।
- फोटो : Kangra
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के अपर बाजार में एक जूतों की दुकान जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। नगरोटा बगवां का व्यापारी वर्ग पिछले दिनों एक हार्डवेयर की दुकान में लगी आग की घटना से अभी उभर भी नहीं पाया था कि शुक्रवार रात के इस हादसे से फिर से दहशत में आ गया है।
शुक्रवार रात आग की भेंट चढ़ी महिंद्र बैग हाउस नाम की इस दुकान में विभिन्न प्रकार के बैग और शू मेकिंग का काम होता था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है, लेकिन दुकान मालिक ने पुलिस और प्रशासन से आग लगने के कारणों का पता लगाने की मांग की है।
एसडीएम शशिपाल नेगी और डीएसपी सुनील राणा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा है कि पटवारी को मौके पर जाकर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकारी मानकों के अनुसार प्रभावित दुकानदार को राहत राशि प्रदान की जाएगी। यह दुकान श्री हनुमान मंदिर के समीप एक गली में स्थित है। बताया गया है कि आग लगने का पता दुकानदार को आधी रात को लगभग 12 बजे चला। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का पूर्ण प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर का सारा सामान जलकर राख में तब्दील हो चुका था। साथ लगती अन्य दुकानों को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी से छोड़े गए पानी के प्रेशर से एक मनियारी की दुकान का सामान भी खराब हो गया है।