फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Listening to Shrimad Bhagwat Katha destroys sins: Harish

श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से होता है पापों का नाश : हरीश

Thu, 14 Aug 2025 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 14 Aug 2025 07:54 AM IST
विज्ञापन
Listening to Shrimad Bhagwat Katha destroys sins: Harish
साई भ्रांता में कलश यात्रा निकालते स्थानीय निवासी। -संवाद
थुरल (कांगड़ा)। सर्वेश्वर महादेव मंदिर साई भ्रांता में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में हुआ। कथा वाचक आचार्य हरीश शर्मा ने प्रवचन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण न केवल पापों का नाश करता है, बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा को शांति प्रदान करता है।
विज्ञापन

यह कथा प्रेम, करुणा और त्याग का संदेश देती है, जिससे व्यक्ति की सोच सकारात्मक होती है और रिश्तों में मधुरता आती है। उन्होंने कहा कि इसमें वर्णित लीलाएं और उपदेश मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने और आत्मिक उत्थान का मार्ग दिखाने में सहायक हैं। बुधवार सुबह हनुमान मंदिर से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मुख्य यजमान पंचायत प्रधान राजिंद्र धीमान और उनकी धर्मपत्नी सुमना धीमान हैं। नित्य पूजन सुबह 8 से 10 बजे तथा कथा प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगा। आयोजन मंदिर कमेटी, बाजार कमेटी और श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है। इस मौके पर राजीव सूद, नवनीत सूद, कुलदीप सिंह जाट, अमित जाट, राय धीमान, कमल किशोर, किशोरी लाल, देश राज राणा, विशाल, पंकज कुमार, सुमित, संजय, संजीव कुमार, बादल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed