{"_id":"608d5fdb8ebc3e8d1d4f4097","slug":"liquor-worth-lakhs-of-rupees-from-contract-in-birta-kangra-news-sml369054848","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरता में ठेके से लाखों रुपए की शराब-नकदी ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीरता में ठेके से लाखों रुपए की शराब-नकदी ले उड़े चोर
विज्ञापन
कांगड़ा। चोरों ने बीरता में सड़क किनारे ठेके पर सेंध लगाकर शराब की पेटियों सहित नकदी पर हाथ साफ किया है। जैसे ही ठेके में हुई चोरी का पता चला तो ठेका मालिक सुरजीत बराड़ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बराड़ ने बताया कि चोरों ने 18 पेटी अंग्रेजी शराब, सात पेटी बीयर, 25 पेटी देसी शराब, कुछ महंगी सकॉच की बोतलें चोरी कर ली हैं। इनकी कीमत लाखों में है। यही नहीं, ठेके से चोरों ने करीब 34 हजार रुपये की नकदी पर भी हाथ साफ किया है। रात दस बजे तक ठेका कर्मी ठेके पर ही थे और उसके बाद वे सोने चले गए।
ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी की इस वारदात को देर रात अंजाम दिया गया है। गौर हो कि कुछ रोज पहले इसी मार्ग पर एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भी चोरी की घटना हुई थी। एसएचओ भरत भूषण ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।