फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Lions Heera and Dheera turn four, celebrate birthday by feeding cake

Kangra News: चार साल के हुए शेर हीरा और धीरा, केक खिलाकर मनाया जन्मदिन

Sun, 24 Nov 2024 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 24 Nov 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
Lions Heera and Dheera turn four, celebrate birthday by feeding cake
गोपालपुर चिड़ियाघर में खेलते हुए शेर के शावक।
चिड़ियाघर गोपालपुर में शेर के शावक हीरा-धीरा ने 22 नवंबर 2020 को लिया था जन्म
विज्ञापन

चिड़ियाघर में आने वाले सैलानियों को भी कर्मचारियों ने बांटी मिठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। गोपालपुर चिड़ियाघर में पैदा हुए शेर अब चार साल के हो गए हैं। चिड़ियाघर में शुक्रवार को वन्य प्राणी विंग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हीरा और धीरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान दोनों के लिए विभाग की ओर से स्पेशल मांस के दो केक बनाए गए थे, जिन्हें हीरा और धीरा को खिलाया गया। इसी के साथ चिड़ियाघर घूमने आए सैलानियों को भी मिठाई बांटी गई।
हीरा और धीरा ने जब मीट का केक देखा तो पहले इसके साथ खेलने लगे। बाद में जब उन्होंने इसका स्वाद चखा को उन्होंने खुश होकर मांस के केक खाना शुरू किया। इस दौरान वे काफी मस्ती करते नगर आए। जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में 22 नवंबर सुबह चार बजे शावकों हीरा और धीरा का जन्म इसी चिड़ियाघर में हुआ था। उसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों का नामकरण किया था। हर साल दोनों शेरों का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हीरा और धीरा की माता का नाम अकीरा और पिता का नाम हेमंत रखा गया है। दोनों ने 2020 में इन शेरों को जन्म दिया था।
विज्ञापन

गोपालपुर चिड़ियाघर के रेंज ऑफिसर अजय ने बताया कि हीरा और धीरा शुक्रवार को चार साल के हो गए हैं। इसी के साथ उनका चौथा जन्मदिन मनाया गया। दोनों के लिए स्पेशल मांस का केक तैयार किया गया था। इस दौरान चिड़ियाघर घूमने आए सैलानियों को भी मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

गोपालपुर चिड़ियाघर में खेलते हुए शेर के शावक।

गोपालपुर चिड़ियाघर में खेलते हुए शेर के शावक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed