{"_id":"66414f1992bcfd25d7031744","slug":"light-snowfall-on-dhauladhar-wheat-crop-damaged-storm-and-rain-on-fruit-plants-kangra-news-c-95-1-kng1003-134343-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धौलाधार पर हल्का हिमपात, गेहूं की फसल, फलदार पौधों पर अंधड़ और बारिश की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धौलाधार पर हल्का हिमपात, गेहूं की फसल, फलदार पौधों पर अंधड़ और बारिश की मार
Mon, 13 May 2024 04:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 13 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में रविवार को धौलाधार की पहाड़ियों पर ताजा हिमपात और मैदानों में हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जिले में सुबह से ही पहाड़ियों में ताजा हिमपात का दौर जारी रहा और हल्की बूंदाबांदी दिनभर लगी रही। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाएं चलते से तापमान में भी गिरावट आई है। ऊपरी क्षेत्रों में बारिश के कारण खेतों में गेहूं की फसल भीग गई है जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान देखने को मिला।
साथ ही दिन भर अंधड़ के कारण फलदार पौधों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जिलेभर में कई स्थानों में दिन भर मौसम बदलता रहा। मौसम में बदलाव के बाद धर्मशाला में पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश से लंबे समय से पड़े सूखे में निजात मिली है। कई क्षेत्रों में दिन से लगातार हो रही बारिश और तूफान से किसानों और बागवानों को भारी नुकसान पंहुचा है। तूफान से बागवानों की फसल को भी नुकसान हुआ है।