फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Libraries will help foster a reading habit among students: Verma

पुस्तकालयों से विद्यार्थियों में विकसित होगी पढ़ने की आदत : वर्मा

Fri, 23 Oct 2026 04:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 23 Oct 2026 04:04 AM IST
विज्ञापन
Libraries will help foster a reading habit among students: Verma
इच्छी में आयोजित कार्यशाला में परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा का स्वागत करते शिक्षक। जागरूक
कांगड़ा। समग्र शिक्षा, जिला कांगड़ा के सौजन्य से इच्छी स्कूल में नगरोटा बगवां और कांगड़ा शिक्षा खंडों के करीब 250 शिक्षकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, विद्यार्थियों में पठन संस्कृति विकसित करने और सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया।
विज्ञापन

अजय वर्मा ने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, भाषा कौशल और तार्किक क्षमता विकसित करने के साथ उनमें स्वाध्याय की आदत डालने का प्रभावी माध्यम हैं। इसलिए विद्यार्थियों को पुस्तकों के नियमित उपयोग के लिए प्रेरित करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में पुस्तकालय प्रबंधन, विद्यालयों में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने और पुस्तकालय संसाधनों के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा यूडीआईएसई प्लस के तहत विद्यालयों से संबंधित आंकड़ों का सही, पूर्ण और समयबद्ध संकलन व प्रविष्टि सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर डाइट कांगड़ा की प्रधानाचार्य डॉ. निशा कटोच, वरिष्ठ प्रवक्ता राज कपूर, सेक्शन ऑफिसर वरुण सिंह, एनआईएस प्रभारी अरविंद चौहान और जिला पुस्तकालय समन्वयक डॉ. संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed