{"_id":"680e7abcf57200c21d0a2b04","slug":"lessons-on-prevention-of-aids-are-being-taught-in-schools-colleges-and-panchayats-kangra-news-c-95-1-kng1002-174903-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: स्कूल, कॉलेजों और पंचायतों में पढ़ाया जा रहा एड्स से बचाव का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: स्कूल, कॉलेजों और पंचायतों में पढ़ाया जा रहा एड्स से बचाव का पाठ
Mon, 28 Apr 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूल, कॉलेजों और ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभाग की ओर से अप्रैल में अब तक चार कॉलेजों और पंचायतों में शिविर लगाए गए हैं। अब दो कॉलेजों और पंचायतों में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के काउंसलरों की ओर से बच्चों को एड्स के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही बच्चों को इसके प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है। काउंसलरों की ओर से बच्चों को बताया जा रहा है कि यह कितनी गंभीर बीमारी है। साथ ही विद्यार्थियों को इस जानकारी को अन्य लोगों में फैलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे पहले भी विभिन्न कॉलेजों के रेड रिबन क्लबों की ओर से समय-समय पर एड्स के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और संवाद का भी आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को ज्ञान ज्योति स्कूल, पाइसा, 25 अप्रैल को नगर पंचायत जवाली और ग्राम पंचायत कोपड़ा और नूरपुर में शिविरों का आयोजन किया गया। 26 अप्रैल को जयसिंहपुर स्कूल में शिविर लगा। अब 28 अप्रैल को कांगड़ा स्कूल और 30 अप्रैल को विलेज लीगल केयर एंड स्पोर्ट सेंटर सुर्दवां में शिविर का आयोजन कर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर स्कूलों-कॉलेजों और अन्य स्थानों पर एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अप्रैल में भी छह शिविरों का शेड्यूल किया है, जिसमें से चार शिविरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया है। भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन कर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया जाएगा। - डॉ. राजेश गुलेरी, सीएमओ कांगड़ा