फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Lessons of discipline taught in Bharat Scouts and Guides Camp

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स कैंप में 728 प्रतिभागी ले रहे भाग

Sun, 29 May 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lessons of discipline taught in Bharat Scouts and Guides Camp
कलियाड़ा स्कूल में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के कैंप के शुभारंभ पर उपस्थित प्रतिभागी व अन्य। संव? - फोटो : Kangra
धर्मशाला। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला कांगड़ा का तीन दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ कलियाड़ा स्कूल में हुआ। इसमें स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों को अनुशासन में रहकर अच्छी बातें सीखने का आह्वान किया और भारत स्काउट एंड गाइड टीम कांगड़ा के मार्गदर्शन में रहकर कैंप को यादगार बनाने की नसीहत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुरानी तहसील कांगड़ा के 76 स्कूलों से 125 इंचार्ज के साथ 728 स्काउट एंड गाइड कैंप में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। डीओसी तरसेम पटियाल ने कहा कि 31 मई तक चलने वाले तीन दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग कैंप में जिला कमिश्नर सुरेंद्र गोस्वामी, हरवंत सिंह, नवीन कुमारी और सुभाष चंद मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में कैंप का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कैंप में भाग लेने वाले सभी स्काउट्स एवं गाइड्स 31 मई तक विभिन्न परीक्षाओं को पास कर अपने प्रथम और द्वितीय सोपान के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और राष्ट्रपति स्काउट बनने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed