फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Leopard terror in Garh village of Paragpur

Kangra News: परागपुर के गढ़ गांव में तेंदुए की दहशत

Mon, 05 Jan 2026 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 05 Jan 2026 05:39 AM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Garh village of Paragpur
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद वन विभाग ने दिया पिंजरा लगाने का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर पंचायत के गढ़ गांव में दो दिन से तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुआ लगातार रात के समय रिहायशी क्षेत्रों के आसपास दिख रहा है। इससे लोगों को अपने और परिवार की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

ग्रामीण रामप्यारी ने रविवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ उनके घर के आसपास मंडरा रहा है, जिससे जानमाल का खतरा बना हुआ है। शिकायत पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित वन विभाग के रेंज अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। वन विभाग के वनरक्षक ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया है कि सोमवार को गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। वहीं, गांव के अन्य लोगों ने भी तेंदुआ दिखने की पुष्टि की है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed