फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Landslide in Bhadroya poses threat to Swami Jagat Giri Ashram

Kangra News: भदरोया में भूस्खलन से स्वामी जगत गिरी आश्रम को खतरा

Thu, 07 Aug 2025 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 07 Aug 2025 07:21 AM IST
विज्ञापन
Landslide in Bhadroya poses threat to Swami Jagat Giri Ashram
डमटाल (कांगड़ा)। हिमाचल-पंजाब सीमा पर स्थित भदरोया में चक्की दरिया के किनारे बसे स्वामी जगत गिरी आश्रम को भारी बारिश के चलते खतरा उत्पन्न हो गया है। दरिया में आई तेज धारा और भूमि कटाव के कारण आश्रम जाने वाला मुख्य रास्ता बह गया है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए शौचालय भी पानी में समा गए हैं।
विज्ञापन

आश्रम से सटे भदरोया सड़क मार्ग पर लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे वहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। श्रीश्री 108 स्वामी गुरदीप गिरी ने बताया कि वर्ष 2023 में भी भारी बारिश के कारण आश्रम का संपर्क मार्ग बह गया था। आश्रम ट्रस्ट ने उस समय लगभग 15 लाख रुपये खर्च कर रास्ता दोबारा तैयार करवाया, लेकिन पिछले साल की बारिश में वह भी नष्ट हो गया।
विज्ञापन

अब तक करीब 40 कनाल भूमि दरिया और भू-स्खलन की भेंट चढ़ चुकी है। स्वामी गुरदीप गिरी ने हिमाचल सरकार और स्थानीय विधायक से आग्रह किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आश्रम की स्थिरता के लिए मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed