फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Lakhdata Peer Dangal fair begins at Dhui Diwan in Jwalamukhi.

Kangra News: ज्वालामुखी के धुई दी वां में लखदाता पीर दंगल मेला शुरू

Sun, 15 Feb 2026 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Feb 2026 07:02 AM IST
विज्ञापन
Lakhdata Peer Dangal fair begins at Dhui Diwan in Jwalamukhi.
धुईं दी वां में टमक बजाकर दंगल का शुभारंभ करते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। -स्रोत : मेला कमेटी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को ज्वालामुखी के टिहरी मार्ग पर स्थित धुईं दी वां में सातवें लखदाता पीर दंगल मेले का शुभारंभ किया। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर मुख्य आयोजक एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रमजान खान ने पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने पारंपरिक टमक बजाकर दंगल का आगाज किया और देश-विदेश से आए पहलवानों का अभिवादन किया। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक दंगल मेले की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। ऐसे आयोजन न केवल खेलों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत रखते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और रमजान खान को मेले के सफल प्रबंधन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा नेता विश्व चक्षु, मुनीष शर्मा, अधिवक्ता अभिषेक पाधा और रामलोक धनोटिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से मिले स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया और पहलवानों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed