फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Lahaul-Spiti tops the entire state in law and order

Kangra News: कानून-व्यवस्था में लाहौल-स्पीति पूरे प्रदेश में अव्वल

Wed, 12 Nov 2025 04:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 12 Nov 2025 04:52 AM IST
विज्ञापन
Lahaul-Spiti tops the entire state in law and order
एसपी लाहौल-स्पीति ​शिवानी मेहला। -स्रोतः पुलिस
केलांग (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति ने शांति और सुरक्षा के मामले में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ष 2023-24 की जिला प्रदर्शन रिपोर्ट में लाहौल-स्पीति को क्राइम, लॉ एंड ऑर्डर (अपराध, कानून एवं व्यवस्था) श्रेणी में प्रदेश के सभी 12 जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

यह उपलब्धि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का परिणाम है। इस शानदार उपलब्धि पर जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने इसे पुलिस कर्मियों की कड़ी मेहनत, लगन और जनता के भरपूर सहयोग का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि इस आपसी तालमेल से समाज में भाईचारे और आपसी विश्वास की भावना मजबूत हुई है।
विज्ञापन

एसपी शिवानी मेहला ने कहा कि लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है, जिसके चलते अपराध दर में उल्लेखनीय गिरावट आई है और कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक स्तर पर लिए गए संवेदनशील और त्वरित निर्णयों के साथ-साथ पुलिस द्वारा चलाए गए विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों ने भी इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मेहला ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को विशेष रूप से जिले की जनता के सहयोग को समर्पित किया। उन्होंने भविष्य में भी लाहौल-स्पीति को इसी प्रकार शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाए रखने के अपने संकल्प को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed