{"_id":"67bf4c771ad7cad6da012854","slug":"knowledge-science-organization-will-run-a-campaign-against-chitta-kangra-news-c-95-1-kng1002-166952-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चिट्टे के खिलाफ अभियान चलाएगी ज्ञान-विज्ञान संस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चिट्टे के खिलाफ अभियान चलाएगी ज्ञान-विज्ञान संस्था
Wed, 26 Feb 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
महिला मंडलों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य सामाजिक आयोजनों में लोगों को किया जाएगा जागरूक
धर्मशाला। हिमाचल ज्ञान-विज्ञान संस्था कांगड़ा की बैठक जिलाध्यक्ष उर्मिला राणा की अध्यक्षता में धर्मशाला में आयोजित की गई।
इसमें सहमति बनी कि चिट्टे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए संस्था की ओर से महिला मंडलों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य सामाजिक आयोजनों में पर्चे बांटे जाएंगे। इसके अलावा जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे, नुक्कड़ नाटकों और जन गीतों के सहयोग से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर और सहसचिव सीताराम चौहान ने राज्य स्तर पर समिति की ओर से आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं सम्मेलनों की जानकारी दी। समिति के जिला कांगड़ा के सचिव डॉ. संजय चौधरी ने संगठन के उद्देश्यों, भविष्य की योजनाओं और जिलेभर में बनने जा रही ग्राम स्तर की इकाइयों के सम्मेलन की जानकारी की रूपरेखा बताई। इसके अलावा बढ़ रही लावारिस पशुओं और प्रारंभिक शिक्षा में बंद होते स्कूलों पर भी चिंता व्यक्त की गई। संस्था ने सरकार से मांग की है कि स्कूलों को बंद करने के बजाय इनकी देखरेख और आमजन के बच्चों को यहां पढ़ाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल जितेंद्र राणा, शुकीनी कपूर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रो. आरसी चोपड़ा, शारदा शर्मा, निर्मल शर्मा, रुचि, सचिन ठाकुर, विजय कुमार और संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे।