{"_id":"6acb7ca77d751a57660660c2","slug":"today-is-the-last-day-to-apply-for-142-phd-seats-at-cu-kangra-news-c-95-1-ssml1021-260758-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीयू में पीएचडी की 142 सीटों के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीयू में पीएचडी की 142 सीटों के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी की 142 रिक्त सीटों को भरने की प्रक्रिया जारी है। दूसरे चरण की इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन करने का आज अंतिम मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 अक्तूबर शाम पांच बजे तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे। अंतिम चयन प्रवेश परीक्षा के 70 और साक्षात्कार के 30 प्रतिशत वेटेज के आधार पर तैयार संयुक्त मेरिट से होगा। प्रवेश पत्र 21 अक्तूबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 25 अक्तूबर को होगी और परिणाम 30 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।
साक्षात्कार पांच और छह नवंबर को लिए जाएंगे, जबकि पहली चयन सूची 10 नवंबर सुबह 11 बजे जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 11 नवंबर शाम पांच बजे तक फीस जमा करवानी होगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (क्रीमी लेयर) के लिए 500 रुपये, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए 400 और एससी, एसटी व दिव्यांगों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
पीएचडी के लिए दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), दिव्यांग और ईडब्ल्यूएस श्रेणी को पांच प्रतिशत अंकों की छूट मिलेगी। वहीं, चार वर्षीय स्नातक डिग्री वाले अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत अंकों की शर्त है।