फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Khundiyan police vehicle collided with a tree in Dhawaala

Kangra News: धवाला में पेड़ से टकराई खुंडियां पुलिस की गाड़ी

Sat, 28 Feb 2026 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 28 Feb 2026 06:11 AM IST
विज्ञापन
Khundiyan police vehicle collided with a tree in Dhawaala
धवाला में दुर्घटनाग्रस्त पुलिस वाहन।स्रोत : जागरूक पाठक
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ज्वालामुखी-देहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। धवाला बाजार से महज 100 मीटर की दूरी पर खुंडियां पुलिस थाने का एक सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। गनीमत यह रही कि इस घटना में गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि वाहन को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:00 बजे खुंडियां पुलिस की टीम सरकारी कार्य के सिलसिले में देहरा कोर्ट की ओर जा रही थी। जब पुलिस वाहन धवाला के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने अचानक गलत तरीके से ओवरटेक किया। टक्कर से बचने के लिए पुलिस चालक ने जैसे ही इमरजेंसी ब्रेक लगाए, गाड़ी ढलान और गीली मिट्टी के कारण संतुलन खो बैठी और सीधे पेड़ से जा भिड़ी।
विज्ञापन

हादसे की आवाज सुनकर धवाला बाजार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों की मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर पेड़ न होता तो गाड़ी गहरी खाई या खेतों में गिर सकती थी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया। उधर, एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed