{"_id":"69499ab2e988dea4dc0b21f0","slug":"kharti-jaladi-bridge-work-will-be-completed-in-one-year-kangra-news-c-95-1-kng1037-212142-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एक वर्ष में पूरा होगा खरटी-जलाड़ी पुल का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एक वर्ष में पूरा होगा खरटी-जलाड़ी पुल का कार्य
Tue, 23 Dec 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। विकास खंड के खारटी गांव में परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने सोमवार को जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव के लोगों ने पंचायत में खराब पड़े दो हैंडपंपों की समस्या रखी। वर्मा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हैंडपंप दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत को दो सोलर लाइटें भी प्रदान की। उन्होंने खरटी, हार-जलाड़ी के मुख्य पुल के कार्य का भी मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की इस मुख्य पुल का निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा कर दिया जाएगा।
वहीं, इससे पूर्व अजय वर्मा ने डीएवी कॉलेज कांगड़ा एनएसयूआई फ्रेशर पार्टी के कार्यक्रम में मुख्यातिथि पहुंचने पर कहा कि वह स्वयं भी छात्र राजनीति से निकलकर ही आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कॉलेज के विद्यार्थियों के बस पास अब धर्मशाला के साथ-साथ कांगड़ा बस अड्डे पर भी बनेंगे। उन्होंने इस फ्रेशर पार्टी के कार्यक्रम के आयोजन के लिए 11 हजार रुपये दिए। दिव्यांश को मिस्टर फ्रेशर और अनु शिखा राणा को मिस फ्रेशर चुना गया। अभिजीत को मिस्टर पर्सनैलिटी और सांची को मिस पर्सनैलिटी चुना गया। इस मौके पर आरएम धर्मशाला साहिल कपूर, जूनियर इंजीनियर नरेश कुमार, रमेश और शुभम, प्रधान सुरेंद्र कुमार अमर सिंह, संदीप, रतन लाल, महेंद्र सिंह, संजीव गुप्ता और विजय सहगल मौजूद रहे।