फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Khairiyan's Tania passed the exam in the second attempt.

Kangra News: खैरियां की तानिया ने दूसरे प्रयास में पास की परीक्षा

Wed, 08 Jan 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 08 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Khairiyan's Tania passed the exam in the second attempt.
तानिया
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर विकास खंड की खैरियां पंचायत के वटनियाल गांव की तानिया कश्यप ने एचएएस अधिकारी बनने की सूचना मिलते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। तानिया कश्यप की कामयाबी से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। तानिया कश्यप ने अपनी कामयाबी का सारा श्रेय अपने परिवार और विशेषकर अपनी बड़ी बहन रामिशा को दिया है। तानिया ने बताया कि उन्हें जो भी दायित्व मिलेगा, वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगी। बचपन से ही उनके मन से लोगों की सेवा करने का सपना था, जो भगवान और परिवार के आशीर्वाद से पूरा हुआ है।
विज्ञापन

तानिया ने जमा दो तक की शिक्षा डीएवी स्कूल जयपुर से हासिल की है, जबकि वर्ष 2020 में उन्होंने सुबोध कॉलेज जयपुर से बीए की डिग्री हासिल की। तानिया ने स्वयं पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कड़ी मेहनत कर अपने दूसरे प्रयास में परीक्षा पास कर एचएएस रैंक हासिल किया। तानिया की पिता कमल सिंह का निधन हो चुका है, जबकि उनकी माता नीलम गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन रामिशा सेना में नर्सिंग कैप्टन हैं, जबकि उनका भाई हर्षित कश्यप पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से एमए कर रहा है। तानिया कश्यप की माता नीलम ने बताया कि वह बहुत खुश हैं कि उनकी दोनों बेटियों ने कड़ी मेहनत करके सफलता हासिल की है। वह इलाके की बेटियों के लिए एक उदाहरण बनी हैं। पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, विधायक रणवीर सिंह निक्का और पूर्व विधायक अजय महाजन, खैरियां पंचायत की प्रधान विजय कुमारी और पूर्व प्रधान विक्रम सिंह ने तानिया कश्यप को एचएएस अधिकारी बनने पर बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed