फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Khabaru waterfall is buzzing with tourists, hundreds of tourists reach the valley every day after covering a four kilometer walking path.

Kangra News: पर्यटकों से गुलजार खबरू झरना, वोह घाटी में चार किलोमीटर का पैदल रास्ता तय कर रोजाना पहुंच रहे सैकड़ों सैलानी

Mon, 03 Jun 2024 03:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Khabaru waterfall is buzzing with tourists, hundreds of tourists reach the valley every day after covering a four kilometer walking path.
खबरु वॉटरफाॅल
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की वोह घाटी स्थित खबरू महादेव झरना आस्था के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अपनी पहचान बना रहा है। क्षेत्र में ऊंचे पहाड़ों से कलकल बहता झरना गर्मी में लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। यहां पर रोज पंजाब सहित हिमाचल के कोने-कोन से सैलानी पहुंच रहे हैं। प्राकृतिक सुंदरता से घिरा खबरू झरना सैलानियों की पहली पसंद बन रहा है। हालांकि, खबरू महादेव तक पहुंचने के लिए लगभग चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है, लेकिन यहां की सुंदरता पैदल सफर की थकान को पल भर में मिटा देती है। रोजाना सैकड़ों सैलानी खबरू महादेव की सुंदर वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

विभिन्न शिक्षण संस्थान यहां पर विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण भी करवाते हैं। इसके साथ ही टूरिस्ट गाइड यहां पर सैलानियों को कैंपिंग के लिए लाते हैं। झरने के पास भगवान शिव का ऐतिहासिक मंदिर भी है। धार्मिक आयोजन पर पर्यटकों की संख्या और भी बढ़ जाती है। अब गर्मियों में यहां रोजाना सैंकड़ों सैलानी पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के लिए ठहरने की व्यवस्था स्थानीय युवा कैंप और होम स्टे की भी व्यवस्था है। खबरू झरना हिमाचल का दूसरा सबसे ऊंचा झरना है।
विज्ञापन


जनश्रुति के अनुसार इस झरने की आस्था पांडवों से भी जुड़ी हुई है। महाभारत के समय पांडव यहां भी कुछ समय के लिए रुके थे, जिसके साक्ष्य आज भी विराजमान है। इनमें से एक झरना भी है। बुजुर्गाें की मानें तो इस झरने का निर्माण भीम ने द्रौपदी के स्नान के लिए किया था। राधाष्टमी और जन्माष्टमी पर श्रद्धालु आस्था की पवित्र डुबकी लगाने यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवा बोले- बोटिंग की मिले सुविधा तो बनेगी बातस्थानीय युवा तरसेम जरयाल, प्रताप जरयाल, निप्पि जरयाल, अंग्रेज कपूर, पप्पू राम, गगन सिंह, रणजीत गौरा, केवल सिंह गौरा और महिंद्र जरियाल आदि ने मांग की है वोह बाजार के पास एक बड़े स्तर की झील विकसित की जाए ताकि यहां आने वाले पर्यटक झील में बोटिंग आनंद ले सकें। इसके साथ यहां पर पंचवटी योजना के तहत रोज गार्डन की तर्ज पर पार्क विकसित किया जाए। हालांकि यहां पर बनी अटल वाटिका में 2,000 के करीब देवदार के पौधे लगाए हैं, लेकिन इसे बड़े स्तर पर विकसित करने की जरूरत है। इसके साथ ही वोह में खबरू झरने का सेल्फी प्वाइंट बनाया जाए ताकि पर्यटक यहां पर सेल्फी ले सकें। इसके साथ खबरू शिव धाम के पास शिव मूर्ति की बड़ी मूर्ति स्थापित की जाए। उक्त युवाओं ने कहा कि अगर सरकार और प्रशासन उक्त बातों को ध्यान में रखकर काम करता है तो यहां के स्थानीय युवाओं को घर पर ही रोजगार मिलेगा और यहां पर पर्यटकों की आमद भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed