फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Katoch Basti Chaniyara got Mahila Mandal building

Kangra News: कटोच बस्ती चनियारा को मिला महिला मंडल भवन

Mon, 10 Feb 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 10 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Katoch Basti Chaniyara got Mahila Mandal building
बैजनाथ (कांगड़ा)। विधायक किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत कुदैल के कटोच बस्ती चनियारा में पांच लाख रुपये से निर्मित महिला मंडल भवन लोगों को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने महिला मंडल भवन निर्माण के लिए जमीन दान करने पर शकुंतला देवी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शकुंतला देवी ने समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर इस भवन के लिए अपनी भूमि दान की, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को एक समर्पित सभा स्थल उपलब्ध हुआ है।
विज्ञापन


यह केंद्र महिला मंडल की बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कटोच बस्ती चनियारा में भद्र घर बनवाने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त स्थानीय निवासियों द्वारा रखी सभी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल, ग्राम पंचायत प्रधान कुदैल अनूप राणा, उपप्रधान मदन राणा, महिला मंडल प्रधान इंदु देवी और कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed