फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra's Ironman Anjesh Joshi completes the toughest race in the Philippines

Kangra News: फिलीपींस में गरजे कांगड़ा के आयरनमैन, अंजेश जोशी ने पूरी की सबसे कठिन रेस

Tue, 09 Jun 2026 05:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:31 AM IST
विज्ञापन
Kangra's Ironman Anjesh Joshi completes the toughest race in the Philippines
फिलीपींस में आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता में इतिहास रचने वाले झरेड़ के अंजेश जोशी। -स्रोत ः परिजन
धर्मशाला/शाहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के युवा एंड्योरेंस एथलीट अंजेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। कांगड़ा के रैत स्थित झरेड़ पंचायत के अंजेश जोशी ने फिलीपींस के सुबिक बे में आयोजित आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा कर अपनी फिटनेस और दृढ़ संकल्प का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

दुनिया की सबसे कठिन सहनशक्ति परीक्षाओं में शुमार इस रेस को अंजेश ने 6 घंटे 13 मिनट 53 सेकंड में पूरा किया। उन्होंने 30-34 वर्ष आयु वर्ग में 52 प्रतिभागियों के बीच 22वां स्थान हासिल किया, जबकि कुल 470 खिलाड़ियों में वे 142वें स्थान पर रहे। पेशे से मरीन इंजीनियर अंजेश जोशी के लिए यह सफर आसान नहीं था। समुद्र में नौकरी के कारण नियमित प्रशिक्षण के लिए समय और स्थान की कमी सबसे बड़ी चुनौती थी।
विज्ञापन

उन्होंने जहाज पर सीमित सुविधाओं के बीच ही ट्रेडमिल, स्टेशनरी बाइक और छोटे जिम में पसीना बहाया। फिलीपींस के सुबिक बे की भीषण गर्मी और उमस ने रेस को और चुनौतीपूर्ण बना दिया। रेस में तैराकी के दौरान भीड़ और साइकिलिंग में तेज हवाओं का सामना करते हुए उन्होंने अपनी फिटनेस का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता में एथलीट को बिना रुके 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन पूरी करनी होती है। इसे शारीरिक और मानसिक क्षमता की सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है। अंजेश जोशी ने साइकिलिंग 3 घंटे 15 मिनट और हाफ मैराथन 2 घंटे 2 मिनट में पूरी की।


भूकंप की सूचना सुना सहमे थे परिजन
अंजेश के पिता संजय जोशी सीआरपीएफ से सब-इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं और उनकी माता अंजना देवी हाल ही में पंचायत प्रधान चुनी गईं हैं। माता-पिता ने बेटे की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सुबह ही वहां से भूकंप की सूचना आई थी, जिससे मन थोड़ा विचलित हुआ था, लेकिन हमारा बेटा वहां सुरक्षित है। जिस स्थान पर वह ठहरा है, वहां भूकंप महसूस नहीं हुआ है।

फिलीपींस में आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता में इतिहास रचने वाले झरेड़ के अंजेश जोशी। -स्रोत ः परिजन

फिलीपींस में आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता में इतिहास रचने वाले झरेड़ के अंजेश जोशी। -स्रोत ः परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed