फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   kangra zila parishad bjp seema chaudhary president abhimanyu vice president

Himachal News : कांगड़ा जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, सीमा चौधरी निर्विरोध अध्यक्ष और अभिमन्यु बने उपाध्यक्ष

Mon, 20 Jul 2026 04:27 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 20 Jul 2026 04:27 PM IST
सार

कांगड़ा जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित सीमा चौधरी और अभिमन्यु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 54 सदस्यीय परिषद में 39 सदस्यों की मौजूदगी से कोरम पूरा हुआ। दोनों पदों के लिए एक-एक नामांकन आने के कारण मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने चुनावी बैठक से दूरी बनाए रखी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
kangra zila parishad bjp seema chaudhary president abhimanyu vice president
सीमा चौधरी अध्यक्ष और अभिमन्यु चुने उपाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की जिला परिषद पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। जिला परिषद अध्यक्ष पद पर सीमा चौधरी और उपाध्यक्ष पद पर अभिमन्यु निर्विरोध निर्वाचित हुए। सोमवार को उपायुक्त कांगड़ा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई।

विज्ञापन


30 मई को जिला परिषद चुनाव परिणाम घोषित होने के करीब 50 दिन बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव कराए गए। 54 सदस्यीय जिला परिषद में कोरम के लिए 36 सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक थी, जबकि चुनाव के दौरान 39 सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र ही प्राप्त होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और दोनों प्रत्याशियों को नियमानुसार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। चुनाव के दौरान कांग्रेस समर्थित जिला परिषद सदस्य अनुपस्थित रहे, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और समर्थक पार्षदों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन


सभी को साथ लेकर करेंगे विकास कार्य : सीमा चौधरी
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा चौधरी ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। जिला परिषद के सभी सदस्यों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता रहेगा और उपलब्ध बजट का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


54 पार्षद एक परिवार की तरह करेंगे काम : अभिमन्यु
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अभिमन्यु ने कहा कि उन्हें सहयोग देने वाले भाजपा और अन्य समर्थक पार्षदों का वह आभार व्यक्त करते हैं। जिला परिषद के सभी 54 सदस्य एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करेंगे और जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

शाहपुर की राजनीति में सक्रिय और चर्चित चेहरा हैं सीमा चौधरी
नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष सीमा चौधरी शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की सक्रिय भाजपा नेता और लंबे समय से पार्टी का प्रमुख चेहरा रही हैं। वर्ष 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान शाहपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में उनके नाम की भी जोरदार चर्चा रही थी। हालांकि अंतिम समय में पार्टी ने पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया। चुनाव में सरवीण चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया से हुआ, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब जिला परिषद अध्यक्ष बनने के बाद सीमा चौधरी की राजनीतिक भूमिका को लेकर फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed