{"_id":"612693d08ebc3e79fa1ac76a","slug":"kangra-will-be-digitized-every-figure-will-be-visible-on-google-kangra-news-sml3815980105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ूगल पर दिखेगा कांगड़ा के हर घर का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ूगल पर दिखेगा कांगड़ा के हर घर का पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। नगर के हर परिवार की जानकारी डिजिटाइज होगी। ऐसा होने के बाद देश-विदेश में आपके जानने वाला अब एक क्लिक पर आपके घर का पता चुटकी बजाते निकाल लेगा। गूगल पर आपका नाम डालते ही आपके परिवार की जानकारी से लेकर घर का एड्रेस तक निकल आएगा।
भारत सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत कांगड़ा नप के रिकॉर्ड को डिजिटल करने की मुहिम को बुधवार को नप की बैठक में मंजूरी मिल गई है। इस प्रोग्राम को सेंट्रल कामर्शियल इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया मुकम्मल करेगी। इसमें सिर्फ कांगड़ा के परिवारों की जानकारी ही नहीं, अपितु तमाम होटल, दुकानों और कामर्शियल प्रतिष्ठानों का डाटा ऑनलाइन तैयार किया जाएगा।
इसमें लोगों को यह फायदा होगा कि जहां वे अपने परिवार रजिस्टर की जानकारी तत्काल ले सकेंगे, वहीं उनके घर का पता गूगल में शामिल हो जाएगा। नप अध्यक्ष रेणू शर्मा ने बताया कि बैठक में कंपनी को सर्वे करने की मंजूरी दे दी गई है। जल्द कंपनी काम शुरू कर देगी। इससे कांगड़ा नप का तमाम रिकार्ड डिजिटल हो जाएगा और परिषद के भी हर घर की डिटेल ऑनलाइन मिल जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे तैयार होगा शहर का डिजिटल रिकॉर्ड
कंपनी शहर के नौ वार्डों का डोर टू डोर सर्वे करेगी। सर्वे में उनसे एक फार्म भरवाया जाएगा। इसमें उनके घर, घर का ढांचा, परिवार के सदस्य, जाति, आर्थिक स्थिति जैसे करीब 62 सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही घर की लोकेशन के साथ घर तक पहुंचने के रास्ते का डाटा जुटाया जाएगा। इसके बाद उन्हें एक आनलाइन नंबर दिए जाने के साथ घर के बाहर एक प्लेट लगाई जाएगी। इस प्लेट में अंकित जानकारी ही उनका डिजिटल रिकॉर्ड होगी। साथ ही उनके घर के पते को गूगल में एड किया जाएगा। इस प्लेट के लिए हर घर से बतौर साठ रुपये शुल्क लिया जाएगा। सारा सर्वे करने के बाद कंपनी कांगड़ा नप के रिकॉर्ड को डिजिटल कर देगी।