फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra-Valley Dalhousie Tourism Corridor will become a boon: Pathania

कांगड़ा-वैली डलहौजी टूरिज्म कॉरिडोर बनेगा वरदान : पठानिया

Tue, 14 Jan 2025 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kangra-Valley Dalhousie Tourism Corridor will become a boon: Pathania
करेरी में लोगों की समस्याएं सुनते हुए उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया। संवाद
शाहपुर (कांगड़ा)। उप मुख्य सचेतक ने जिला कांगड़ा और चंबा के लोगों के लिए व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट कांगड़ा-वैली डलहौजी टूरिज्म कॉरिडोर का निरीक्षण किया। यह कॉरिडोर मैक्लोड़गंज डल झील से डलहौजी तक बनाया जाना प्रस्तावित है। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि लगभग 45 करोड़ रुपये से बनाए जाने वाला यह प्रोजेक्ट आमजन के साथ-साथ पर्यटकों के लिया वरदान साबित होगा। काॅरिडोर से निर्माण हो जाने से जहां पर्यटक यहां की सुंदर वादियों और दर्शनीय स्थलों को नजदीक से निहार सकेंगे, वहीं पर धर्मशाला-डलहौजी का सफर 45 किलोमीटर कम हो जाएगा।
विज्ञापन

केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को धुलारा, काथला, लाम, बोह, नोहली रिडकमार, सल्ली, कुठारना, करेरी और घेरा का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने धारकंडी की विभिन्न पंचायतों में लोगों की समस्याओं को भी सुना। धारकंडी में लोक निर्माण विभाग की ओर से विभिन्न सड़कों, पुलों और अन्य विकास कार्यों पर लगभग 28 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहा हैं। इसके अतिरिक्त जलशक्ति विभाग की ओर से लगभग 40 करोड़ के विकास योजनाएं कार्यान्वित की जा रहीं हैं। पठानिया ने बताया कि स्पेड़ा-गढ़गुहं सड़क, रावा के लिए संपर्क मार्ग, लग बतूनी सड़क, पंजोल के लिए शीघ्र ही सड़क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

दियाड़ा वासियों की वर्षों पुरानी सड़क की मांग को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इन सभी सड़कों का निर्माण कार्य जल्दी शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान बोह में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का फीडबैक भी लिया और विकास कार्यों को और अधिक गति से करने के आदेश भी संबंधित विभागों को दिए। साथ ही रिडकमार में बनाए जाने वाले कॉलेज भवन की साइट का भी निरीक्षण किया एवं विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed