फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra players got a gift

कांगड़ा के खिलाड़ियों को मिला तोहफ़ा 19-27-14

Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kangra players got a gift
कांगड़ा। अरसे से बड़े शहरों की तर्ज पर कांगड़ा शहर में इंडोर स्टेडियम का सपना पूरा होने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रस्तावित बजट में टांडा खोली मार्ग पर इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए दस करोड़ की राशि आवंटित कर दी है।
विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों के लिए यह एक ऐसी सौगात सरकार ने दी है, जिसके लिए वे लंबे अरसे से तरस रहे थे। कांगड़ा शहर से नजदीक कछयारी स्कूल से कुछ दूरी पर टांडा खोली मार्ग पर इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। करीब तीस कनाल की भूमि पर स्टेडियम बनाया जाएगा। इंडोर स्टेडियम में बास्केटबॉल, बैडमिंटन जैसी खेल गतिविधियां होंगी। कांगड़ा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तीन वर्ष पहले घोषणा की थी। घोषणा के बाद जगह का चयन हुआ। उसके बाद स्पोर्ट्स विभाग को जमीन स्थानांतरण की औपचारिकताओं में काफी समय बीता। जमीन अब स्पोर्ट्स विभाग के नाम स्थानांतरित हो गई है। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित बजट में कागड़ा में इंडोर स्टेडियम के लिए दस करोड़ की राशि आवंटित कर दी। इससे खिलाड़ियों में उत्साह है। एसोसिएशन के चेयरमैन मनीष शर्मा ने इसके लिए सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अगले माह सीएम से इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास करवाया जाएगा। जल्द स्टेडियम का टेंडर करवाकर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed