फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   kangra kabaddi match balcony roof collapse 31 injured three serious

हिमाचल: कांगड़ा में कबड्डी मैच देख रहे दर्शकों पर टूटा छज्जा, 31 घायल; तीन गंभीर हालत में टांडा रेफर

Mon, 28 Sep 2026 11:09 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 28 Sep 2026 11:09 AM IST
सार

कांगड़ा शहर से सटी पंचायत अब्दुल्लापुर में रविवार दोपहर कबड्डी लीग मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मैच देखने के लिए स्कूल भवन की छत पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अत्यधिक भार के कारण छज्जा अचानक टूट गया और करीब 8 से 10 फीट नीचे गिरने से 31 लोग घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
kangra kabaddi match balcony roof collapse 31 injured three serious
कबड्डी मैच के दौरान भवन की छत पर बैठे दर्शक और टूटा छज्जा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांगड़ा शहर से सटी पंचायत अब्दुल्लापुर में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कबड्डी लीग मैच के दौरान स्कूल भवन की छत का छज्जा टूटने से 31 दर्शक नीचे गिरने से घायल हो गए। हादसे से चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैदान के समीप स्थित स्कूल भवन की छत पर बड़ी संख्या में दर्शक खड़े होकर व बैठकर मैच देख रहे थे। अत्यधिक भार के कारण छज्जा अचानक नीचे की ओर झुककर टूट गया। इससे छत पर खड़े लोग 8 से 10 फीट नीचे आ गिरे।

विज्ञापन


गनीमत रही कि क्षतिग्रस्त स्लैब पूरी तरह नीचे नहीं गिरा और सरियों के सहारे दीवार से अटका रहा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। नागरिक अस्पताल कांगड़ा की एसएमओ डॉ. कल्पना ने बताया कि 31 घायलों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शेष सभी घायलों को एक्स-रे और प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ये हुए घायल : हादसे में कुलदीप, अनवी राणा, गगन कुमार, स्वर्णा देवी, सुजल, मोहित, सुरेश कुमार, पूर्वी, सपना, हर्ष, दक्ष, अनन्या, अमन, आर्यन, अमीश, निशांत, आयुष, शुभम, अर्पित, दनिश, सूर्यांश, आकाश, सुशांत, अभिषेक, अजय कुमार, सानू, प्रेम चंद, विजय कुमार और कशिश घायल हुए हैं। इनमें से हर्ष, सुजान और मोहित को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed