फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra gets from UK and Kuwait

यूके-कुवैत से कांगड़ा को मिलेआक्सीजन कंस्ट्रेट-आक्सीमीटर

Tue, 11 May 2021 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Kangra gets from UK and Kuwait
धर्मशाला। जिले में कोविड से निपटने के लिए सरकार के माध्यम से यूनाइटेड किंगडम और कुवैत के माध्यम से ऑक्सीजन कंस्ट्रेट और ऑक्सीजन सिलिंडर की पहली खेप पहुंचाई गई। इसके साथ ही भारी मात्रा में ऑक्सीमीटर, दवाइयां, सैनिटाइजर, मास्क तथा पीपीई किट्स भी कांगड़ा पहुंची हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि इस सामग्री का बुधवार से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वितरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कोविड रोगियों को किसी तरह की दिक्कत न आए। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि हिमाचल सरकार के प्रयासों से यूनाइटिड किंगडम से 50 ऑक्सीजन कंस्ट्रेट तथा 50 आक्सीजन सिलिंडर धर्मशाला में जिला प्रशासन को मिले हैं।
विज्ञापन

इसी तरह से नियमित तौर और मात्रा में ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर तथा ऑक्सीजन सिलिंडर जिले को मिलने वाले हैं। इसके साथ ही आवश्यक दवाइयां, 1500 ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर, पीपीई किट्स भी जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य केंद्रों और रोगियों तक पहुंचाई जाएगी। जिले को यह राहत उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति के प्रयासों के बाद मिली है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि जिला प्रशासन कोविड से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है तथा कोविड संक्रमितों की पूरी देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि जिले में कोविड रोगियों के उपचार के लिए निर्धारित जोनल अस्पताल, टांडा तथा पपरोला आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों को निरीक्षण के आदेश भी दिए गए हैं, ताकि कोविड रोगियों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में कोविड संक्रमितों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाने और नियमित तौर पर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर कोविड को लेकर लोगों को भय का वातावरण न बने। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोरोना की इस महामारी से निपटने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है तथा किसी भी स्तर पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को जिम्मेदारी के साथ प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करनी होगी ताकि कोविड के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जिला स्तर तथा उपमंडल स्तर पर कोविड से निपटने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, ताकि सुचारु मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed