फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra fort shaken by earthquake, disaster management team rescued injured

भूकंप से हिला कांगड़ा दुर्ग , आपदा प्रबंधन टीम ने निकाले घायल

Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kangra fort shaken by earthquake, disaster management team rescued injured
काँगड़ा दुर्ग में आयोजित माक ड्रिल में भूकंप से घायल लोगों का इलाज करती स्वास्थ्य विभाग टीम - फोटो : Kangra
कांगड़ा। नगर परिषद मैदान में भूकंप आपदा से निपटने के लिए प्रशासन और एनडीआरएफ टीम की तरफ से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान हूटर और सायरन की आवाज से कुछ देर के लिए लोग भी अंचभित हो गए।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के दौरान मैदान में भूकंप आपदा के खतरे से निपटने के लिए कंट्रोल और प्लानिंग रूम स्थापित किया गया। इस कंट्रोल और प्लानिंग रूम की कमांडिंग एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा की ओर से की गई।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के प्रथम चरण में कांगड़ा किला में भूकंप के दौरान पीड़ित को सहायता देने के लिए प्रशासन और स्थानीय लोगों ने प्रयास किया। इस दौरान तहसीलदार कांगड़ा ने टास्क स्थल पर इंसीडेंट कमांडर के रूप में अपनी टीम के साथ कार्य किया। जहां स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की ओर से मौके पर प्रारंभिक चिकित्सा देने का कार्य किया गया। मॉक ड्रिल के दूसरे चरण में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत सर्वप्रथम घटनास्थल को अपने कब्जे में ले लिया। उसके उपरांत एनडीआरएफ की टीम ने विशेष उपकरणों का प्रयोग कर प्रभावितों का पता लगाया। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने जानकारी दी कि आपदा की स्थिति में कैसे घायल को बाहर निकाल उपचार के लिए भेजा जाता है। इस मौके पर डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा, बीएमओ कांगड़ा संजय भारद्वाज, तहसीलदार कांगड़ा प्रदीप कुमार, एसएचओ कांगड़ा भरत भूषण फायर ब्रिगेड की टीम, नेशनल एंबुलेंस सर्विस के जिला प्रभारी विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed