{"_id":"6abddf247349413f5006d9f4","slug":"kangra-cow-theft-social-media-sale-15-thousand-accused-arrested-alampur-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सोशल मीडिया पर सौदा... पड़ोसी की दुधारू गाय चुराकर 15 हजार में बेच डाली, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सोशल मीडिया पर सौदा... पड़ोसी की दुधारू गाय चुराकर 15 हजार में बेच डाली, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 01 Oct 2026 09:48 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:48 AM IST
सार
कांगड़ा के लंबागांव क्षेत्र में पड़ोसी की दुधारू गाय चोरी कर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से 15 हजार रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गाय को हमीरपुर क्षेत्र से बरामद कर मालिक को सौंप दिया। मामले में मुख्य आरोपी राज ऋषि उर्फ रिशू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से बिक्री की रकम में से छह हजार रुपये बरामद हुए हैं, जबकि बाकी नौ हजार रुपये की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह सांकेतिक तस्वीर है।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सोशल मीडिया के जरिए खरीद-बिक्री का सौदा कर पड़ोसी की दुधारू गाय चोरी कर 15 हजार रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। कांगड़ा के आलमपुर पुलिस चौकी के तहत गंदड़ गांव में हुई इस वारदात का पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से खुलासा किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में स्थानीय निवासी राज ऋषि उर्फ रिशू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गाय बेचने के बाद मिली रकम में से छह हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अब बाकी नौ हजार रुपये की बरामदगी के साथ-साथ आरोपी की पिछली गतिविधियों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
खेत से अचानक गायब हो गई थी गाय
पुलिस के अनुसार गंदड़ निवासी अमित शर्मा ने 25 सितंबर को अपनी दुधारू गाय को घर के पास खेत में चरने के लिए बांधा था। शाम के समय जब उन्होंने देखा तो गाय वहां से गायब थी। काफी तलाश के बावजूद जब गाय का कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने अपने स्तर पर करीब दो दिन तक उसकी तलाश की। सफलता नहीं मिलने पर 27 सितंबर को आलमपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी ने खोला पूरा राज
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को एक फुटेज में गाय को टैंपो में ले जाते हुए देखा गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की और गाय को हमीरपुर क्षेत्र से बरामद कर लिया। इसके बाद गाय को उसके असली मालिक अमित शर्मा को सौंप दिया गया।
15 हजार में सोशल मीडिया के जरिए हुआ सौदा
जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने हमीरपुर के ताल निवासी टैंपो चालक विशाल और बंटी को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गाय को 15 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों ने बताया कि गाय बेचने वाले राज ऋषि ने उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया था। इसके बाद गाय की खरीद-बिक्री का सौदा तय हुआ। पूछताछ और जांच में सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी राज ऋषि उर्फ रिशू को गिरफ्तार कर लिया।
छह हजार रुपये बरामद, नौ हजार की तलाश
पुलिस ने आरोपी के पास से बिक्री की रकम में से 6 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। बाकी 9 हजार रुपये की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इससे पहले भी पशु चोरी या इसी तरह की किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। इसके लिए आरोपी की पिछली गतिविधियों और संभावित अन्य मामलों की जांच की जा रही है। बैजनाथ के डीएसपी संदीप शर्मा के अनुसार मामले में जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है।