Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra Bank disbursed loans worth 1,297 crore

Kangra News: कांगड़ा बैंक ने 1,297 करोड़ के ऋण बांटे, 53.67 करोड़ के खाते एनपीए

Sat, 21 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kangra Bank disbursed loans worth 1,297 crore
विधानसभा सत्र :::::
विज्ञापन

विधायक बिक्रम सिंह के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने सभा पलट पर लिखित रूप में दी जानकारी
बोले, नाबार्ड की जांच में कांगड़ा बैंक में उजागर हुई थीं 11 तरह की अनियमितताएं

अमर उजाला ब्यूरो
तपोवन (धर्मशाला)। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रशासकीय कार्यकाल में 1,297.22 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं। इस दौरान बैंक के 1,567 ऋण खाते एनपीए की श्रेणी में आ गए, जिनमें 53.67 करोड़ रुपये की राशि फंसी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि प्रशासकीय कार्यकाल में बैंक ने 25,421 खातों के माध्यम से ऋण वितरित किए। प्रशासक की नियुक्ति के बाद से बैंक में कोई नई भर्ती भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल को 11 सितंबर, 2025 को सहकारी सभाएं हिमाचल प्रदेश के पंजीयक की ओर से जारी आदेश के तहत निलंबित किया गया था। इसके बाद मंडलायुक्त कांगड़ा स्थित धर्मशाला को बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के अनुसार, नाबार्ड की जांच रिपोर्ट में बैंक के कामकाज से जुड़ी 11 तरह की वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताएं सामने आई थीं। इनमें वित्तीय गिरावट, गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) की अधिकता, अनधिकृत ऋण वितरण, अधिनियम की धारा 35ए, 26ए और 27 का अनुपालन न करना, कमजोर आंतरिक नियंत्रण एवं धोखाधड़ी प्रबंधन, परिचालन संबंधी चूक, एक्सपोजर मानदंडों का उल्लंघन, प्रणाली एवं सेवा संबंधी कमियां और शासन संबंधी विफलताएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि बैंक के तत्कालीन 20 निदेशकों को 11 सितंबर, 2025 के आदेश के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि, पंजीयक सहकारी सभाएं हिमाचल प्रदेश ने 19 नवंबर, 2025 को ये नोटिस वापस ले लिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बैंक के नए निदेशक मंडल के चुनाव की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो पाई है। इसके लिए अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं, धर्मशाला की ओर से चुनाव कार्यक्रम भेजा गया था, लेकिन विस्तृत विचार-विमर्श के बाद इसे रद्द कर दिया गया।

उन्होंने सदन को बताया कि बैंक के निदेशक मंडल की वर्ष 2023-24 में आठ, वर्ष 2024-25 में 12 और वर्ष 2025-26 में तीन बैठकें हुईं। निदेशक मंडल की अंतिम बैठक 9 जुलाई, 2025 को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed