फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jwalamukhi Temple remained open for 24 hours, with a huge crowd of devotees on Saptami.

Kangra News: सप्तमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 24 घंटे खुला रहा ज्वालामुखी मंदिर

Tue, 30 Sep 2025 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 30 Sep 2025 07:36 AM IST
विज्ञापन
Jwalamukhi Temple remained open for 24 hours, with a huge crowd of devotees on Saptami.
ज्वालामुखी मंदिर में लाइनो में दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
ज्वालामुखी/चामुंडा/कांगड़ा। सप्तमी पर कांगड़ा जिले के शक्तिपीठों में करीब 25,800 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। ज्वालामुखी मंदिर में 16,000, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 5,000 और बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 4,800 भक्तों ने दर्शन किए। सप्तमी पर ज्वालामुखी मंदिर 24 घंटे श्रद्धालुओं के लिए खुला रहा। अष्टमी और नवमी पर भी 24 घंटे खुला रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को दिन-रात दर्शन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

छठे नवरात्रे के दिन ज्वालामुखी मंदिर में 8.14 लाख रुपये का चढ़ावा अर्पित किया गया। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि बीते छह दिनों में मंदिर में करीब 70 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा है। ज्वालामुखी पुजारी धीरज शर्मा ने बताया सोमवार को नवरात्रों का सातवां दिन रहा, इस दौरान कालरात्रि की पूजा कार भोग प्रसाद लगाया जाता है।
विज्ञापन

कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर में छठे दिन 4.87 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में पंक्तिबद्ध दर्शन का इंतजाम किया गया। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि अष्टमी की रात को मां चामुंडा का पुराना सिंदूर उतार कर नया सिंदूर अर्पित किया जाएगा। साथ ही नशीत पूजन एवं 108 प्रकार के देसी घी के व्यंजनों का भोग भक्तों में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यज्ञशाला में आचार्य बालक राम की अगुवाई में 51 विद्वान पंडित और 15 सहायक पंडित रामायण पाठ, गायत्री पाठ, रुद्राभिषेक और शतचंडी पाठ कर रहे हैं। विजयदशमी के दिन ठीक 12ः00 बजे पूर्णाहुति होगी, जिससे शारदीय नवरात्र महोत्सव का समापन होगा।

ज्वालामुखी मंदिर में लाइनो में दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद

ज्वालामुखी मंदिर में लाइनो में दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed