{"_id":"6a83618478fcbd152e039fd8","slug":"joint-inspection-of-the-sports-hostel-land-to-be-conducted-again-kangra-news-c-95-1-kng1044-250667-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: स्पोटर्स हॉस्टल की जमीन का फिर होगा संयुक्त निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: स्पोटर्स हॉस्टल की जमीन का फिर होगा संयुक्त निरीक्षण
विज्ञापन
धर्मशाला। खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रस्तावित स्पोर्ट्स हॉस्टल के निर्माण का कार्य एक बार फिर जमीन की पैमाइश पर आकर अटक गया है। खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम के समीप प्रस्तावित हॉस्टल की जमीन का अब दोबारा संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। पिछली बार बारिश के कारण निरीक्षण अधूरा रह गया था।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर जमीन की सीमाओं, कुल क्षेत्रफल और निर्माण की उपयुक्तता की विस्तृत जांच करेगा। इससे पहले हुए निरीक्षण में प्रस्तावित जमीन के कुछ हिस्से अन्य विभागों के अधीन होने की बात सामने आई थी। इसके बाद विभाग ने दूसरे स्थान का चयन किया था।
जमीन का चयन अंतिम रूप लेते ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से इस हॉस्टल के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए चिह्नित दूसरी जगह का संयुक्त निरीक्षण जल्द करवाया जाएगा। जमीन की पैमाइश पूरी होते ही डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। -रवि शंकर, जिला खेल अधिकारी