{"_id":"68dab5637aee557c760f21e8","slug":"jdjdjdjd-kangra-news-c-399-1-dsl1012-369472-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सुलेखन में महक ने हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सुलेखन में महक ने हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद विक्रम बतरा कालेज में मनाया गया हिंदी पखवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर(कांगड़ा)। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में हिंदी विभाग के सौजन्य से 15 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया।इस आयोजन के तहत सुलेख, नारा लेखन , पोस्टर मेकिंग और कविता पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन समस्त प्रतियोगिताओं में लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में कार्यकारी प्राचार्य प्रो कल्पना ऋषि ने शिरकत की। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ अनुपम डोगरा, डॉ अनीता सरोच और प्रो सुनीता कटोच ने निभाई। सुलेखन प्रतियोगिता में प्रथम महक, द्वितीय कशिश कटोच , तृतीय कनिका सांत्वना पुरस्कार ज्योति को मिला। नारा लेखन में प्रथम कशिश कटोच ,द्वितीय आस्था,तृतीय हेमंत किशोर तथा सांत्वना पुरस्कार श्रेया शर्मा को मिला।पोस्टर मेकिंग में प्रथम पायल कपूर द्वितीय साक्षी तृतीय हेमंत किशोर और सांत्वना पुरस्कार आस्था को मिला। कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम पायल द्वितीय
नेहा तृतीय दिपाक्षी सांत्वना पुरस्कार आस्था को प्राप्त हुआ । कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर प्रो धनवीर, डॉ मीनाक्षी ठाकुर, प्रो मनीषा , प्रो तरसेम, प्रो मयंक, प्रो रविन्द्र मौजूद रहे। मंच संचालन आस्था और सचिन ने किया।हिंदी विभाग के प्राध्यापकों डॉ निशा चंदेल, प्रो आरती डोहरू तथा डॉ रीना राणा ने अमूल्य योगदान दि
विज्ञापन