{"_id":"670a6768abbfb0b1cb06a05c","slug":"jcc-should-be-formed-soon-to-discuss-pending-demands-gupta-kangra-news-c-95-1-kng1004-150613-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मांगों पर चर्चा के लिए जल्द गठित हो जेसीसी : गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मांगों पर चर्चा के लिए जल्द गठित हो जेसीसी : गुप्ता
Sun, 13 Oct 2024 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 13 Oct 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में एसोसिएशन की बैठक में हिस्सा लेते पेंशनर। -संवाद
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक शनिवार को एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एसएल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गुप्ता ने पेंशनर्स की लंबित मांगों पर चर्चा करने के लिए सरकार से जल्द से जल्द संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) का गठन करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि हर माह की पहली तारीख को पेंशन भुगतान किया जाए। नौ तारीख को पेंशन देने के फैसले से पेंशनरों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। एसएल गुप्ता ने पहली जनवरी 2016 से लंबित एरियर का संशोधित वेतनमान के अनुसार शीघ्र भुगतान करने की भी मांग उठाई। बैठक के दौरान एसोसिएशन के महासचिव जसवंत धीमान ने चार फीसदी डीए और 28 अक्टूबर को पेंशन देने के लिए सरकार का आभार जताया। साथ ही एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि लंबित मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी आरके गुप्ता, इंद्र शर्मा, रजनी शर्मा, एके मैहता, आरके शर्मा, राकेश शर्मा, कुशल पठानिया, चैन सिंह व लक्ष्मी नारायण सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
पेंशनरों की समस्याओं पर जवाली में किया मंथन
जवाली (कांगड़ा)। पेंशनर्ज संघ जवाली खंड की बैठक शनिवार को ज्वाला माता मंदिर लब के परिसर प्रधान सुखदेव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एरियर, चार प्रतिशत महंगाई भत्ता और दिवाली से पहले पेंशन देने के लिए प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया। बैठक में पेंशनरों की अन्य समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठख में रघुवीर सिंह लालिया, रत्न चंद धीमान, मनोहर लाल धीमान, शंकर दास सन्याल, गोपाल कृष्ण, अमरीक सिंह, सतीश पाल सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संवाद