फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jaysinhpur dussehra festival

Kangra News: बादामा दिए डालिए... पर नचाया जयसिंहपुर

Tue, 20 Oct 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 20 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Jaysinhpur dussehra festival
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। राज्यस्तरीय दशहरा उत्सव जयसिंहपुर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी लोकसंगीत और बॉलीवुड के तरानों से सजी रही। हिमाचली लोकगायक संजीव दीक्षित ने ''चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे'' के साथ प्रस्तुति का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने ''बादामा दिए डालिए'', ''पक्की कनकां'' और ''आसा किसी जो मंदा नी बोलना'' जैसे गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी गायकी में पहाड़ी संस्कृति और लोकसंगीत का खूबसूरत रंग नजर आया।इसके बाद मंच संभालने आए लोकगायक धीरज शर्मा ने ''कीजो केसरी के लाल, और ''जय सिया-राम'' भजनों के साथ शुरुआत की। उन्होंने आगे ''परलिया धारा हो'', ''इक पंछी कू-कू बोलदा'' और ''भला सिपहिया डोगरिया'' जैसे गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। इसके अलावा ''इस गराएं देया लंबरा हो'' तथा ''म्हारे देशा रा दिल ओ दिल्लीए, गाकर पहाड़ी जनजीवन और संस्कृति को मंच पर जीवंत किया।
विज्ञापन

गायक बंटी इंदौरिया ने ''तू मुंडू कांगड़े दा'', ''बसा विच सिर घुमदा'' और ''डायमंड दी झांझर'' गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं प्रसिद्ध लोकगायक सुनील मस्ती ने ''होके जुदा कब मैं जिया'', ''तू है कहां, मैं कहां'', ''रे माथे जो बिंदलु लाना गोरिये'', ''दिल पे जख्म खाते हैं'' और ''जे तू अखियां दे सामने नहीं रहना'' जैसे गीतों से दर्शकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन

गायिका राखी गौतम ने ''सैयारा'' से शुरुआत करने के बाद ''कोई मिल गया'', ''दिल चोरी साडा हो गया'', ''कजरा मोहब्बत वाला'' और ''सात समंदर पार'' जैसे बॉलीवुड गीतों की झड़ी लगाई। इसके बाद गायक अरविंद राजपूत ने ''इक हसीना थी, इक दीवाना था'', ''तुझे कितना चाहने लगे हम'', ''सुबह होने न दें'', ''मैं जट्ट यमला पगला दीवाना'' और ''बचना ऐ हसीनो'' गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस दौरान पांडा कार्टून की वेशभूषा में पहुंचे कलाकार ने बच्चों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed