फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   It is important to have faith in God: Atul Krishna

परमात्मा पर विश्वास होना जरूरी : अतुल कृष्ण

Sun, 16 Mar 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
It is important to have faith in God: Atul Krishna
न्याटी सुंही के चम्बा पत्तन ें चल रही भागवत कथा में उप​स्थित लोग। स्रोत: आयोजक
रक्कड़ (कांगड़ा)। न्याटी सुंही के चंबा पत्तन में श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन अतुल कृष्ण ने कहा कि हमें यह विश्वास होना चाहिए कि जिस परमात्मा ने अब तक दिया है, वह आगे भी हमें देता ही रहेगा।
विज्ञापन

धर्म जीवंत है, धर्म एक उत्सव है। धर्म का आदेश दुख नहीं है, धर्म आनंद का सृजन करता है। धर्म परमानंद की खोज है। परमात्मा अभी है, वह भूतकाल या भविष्य का विषय नहीं है। हमारी आत्मा हीरे जैसी है और संसार का व्यवहार कीचड़ जैसा। कीचड़ के कारण हीरा नहीं फेंका जा सकता।
विज्ञापन

अतुल कृष्ण ने कहा कि अतीत के विचार, भविष्य की योजनाएं, यही मन है। अतीत अभी है नहीं और भविष्य अभी हुआ नहीं, उसी में हम उलझे रहते हैं। जिसे बीते हुए कल की अथवा आने वाले कल की चिंता नहीं होती, वही अपने जीवन में स्वर्ग का निर्माण कर पता है। कथा में श्रीमद्भागवत का महात्म्य, गोकर्णोपाख्यान, राजा परीक्षित को श्रृंगी ऋषि का श्राप, परीक्षित के प्रश्न, सृष्टि वर्णन एवं भगवान के कपिल अवतार की कथा सभी ने अत्यंत श्रद्धा से सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य यजमान गुलशन कुमार, दिनेश ठाकुर, देशबंधु, मानचंद ठाकुर, प्रकाश चंद्र ठाकुर, कुलभूषण ठाकुर, निखिल ठाकुर, किरण ठाकुर आदि उपस्थित रहे। कथा से पूर्व पंचतीर्थी, कालेश्वर तक शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed