फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Iron Man remembered by taking out a padyatra in Dharamsala

Kangra News: धर्मशाला में पदयात्रा निकालकर याद किए लौह पुरुष

Tue, 18 Nov 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Iron Man remembered by taking out a padyatra in Dharamsala
धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय में यूनिटी मार्च के दौरान आयोजित पद यात्रा में भाग लेते हुए
धर्मशाला में पदयात्रा निकालकर याद किए लौह पुरुष
विज्ञापन

150वीं जयंती पर किया जिला स्तरीय पद यात्रा का आयोजन
सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में जिला स्तरीय पद यात्रा (यूनिटी मार्च) का आयोजन किया गया। इसमें कांगड़ा-चंबा से लोकसभा सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी भी उपस्थित रहीं। यह मार्च केंद्रीय विश्वविद्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक निकाला गया। इस दौरान सरदार पटेल और भारत माता के जयकारों से माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। सांसद ने सरदार पटेल के योगदान का विस्तृत उल्लेख करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही सरदार वल्लभभाई पटेल को वह पहचान दी, जिसके वह सच्चे हकदार थे। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि सरदार पटेल का दृढ़ नेतृत्व आज भी हर भारतीय के लिए मार्गदर्शक है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. सत्य प्रकाश बंसल ने सरदार पटेल के जीवन, किसान आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम और गृह मंत्री के रूप में उनकी ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पटेल के नेतृत्व ने भारत की अखंडता को नई दिशा दी।

इस अवसर पर माई भारत कांगड़ा के उप निदेशक ध्रुव डोगरा, विधायक पवन काजल, पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी, पूर्व विधायक अरुण कुमार कूका, भाजपा के राकेश शर्मा, संजय शर्मा, एडवोकेट विश्व चक्षु, सचिन शर्मा, देवेंद्र कोहली, शाश्वत कपूर, कमल शर्मा, अरविंद सिंह, प्रणव शर्मा, साहिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed