फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   interviews to be held in Dehra, Baroh and Nagrota

Kangra News: नौकरियों की बहार, देहरा, बड़ोह और नगरोटा में होंगे साक्षात्कार

Tue, 03 Mar 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 03 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
interviews to be held in Dehra, Baroh and Nagrota
देहरागोपीपुर/बड़ोह/नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के युवाओं के लिए मार्च का महीना रोजगार के बड़े अवसर लेकर आया है। देहरा, बड़ोह और नगरोटा बगवां में आयोजित होने वाले कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से निजी क्षेत्र की नामी कंपनियां 385 पदों पर भर्ती करेंगी। चयनित युवाओं को आकर्षक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार के अनुसार जुपिटर सोलरटेक प्राइवेट लिमिटेड सोलन द्वारा 5 मार्च को उप रोजगार कार्यालय देहरा में सुबह 10 बजे साक्षात्कार लिया जाएगा। कंपनी प्रोडक्शन और क्वालिटी विभाग में 260 पद भरेगी। इसके लिए इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और केमिकल ट्रेड में 3 वर्षीय पॉलीटेक्निक डिप्लोमा अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 20,000 रुपये वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन


नगरोटा बगवां में 5 मार्च को 25 पदों पर भर्ती
एचएमसीई-वैली प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना द्वारा 5 मार्च को नगरोटा बगवां के ओबीसी भवन में 25 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए योग्यता 12वीं, आईटीआई या संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में डिप्लोमा निर्धारित है। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष है और वेतन 17,000 से 22,000 रुपये प्रतिमाह रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई बड़ोह में नौ मार्च को होंगे साक्षात्कार
स्वराज इंजन लिमिटेड मोहाली द्वारा 9 मार्च को आईटीआई बड़ोह में 100 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू होगा। इसमें फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट और मैकेनिक मोटर व्हीकल सहित विभिन्न आईटीआई ट्रेड्स के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित युवाओं को 15,500 रुपये वेतन सहित ईएसआई, पीएफ, यूनिफॉर्म और भोजन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed