फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   International wrestlers will show their strength in Baba Kyalu Maharaj's Mahadangal

Kangra News: बाबा क्यालु महाराज के महादंगल में अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिखाएंगे दम

Fri, 30 May 2025 08:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 30 May 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
International wrestlers will show their strength in Baba Kyalu Maharaj's Mahadangal
गंगथ में 2 से 5 जून तक होगा आयोजन, लगाई जाएंगी 6 स्क्रीनें
विज्ञापन

गंगथ (कांगड़ा)। गंगथ में 2 से 5 जून तक होने वाले श्री बाबा क्यालु महाराज के महादंगल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान दमखम दिखाएंगे। इस दौरान क्षेत्र की 29 पंचायतों के प्रतिनिधियों और दंगल कमेटी को सम्मानित किया जाएगा। हिमाचल के सबसे बड़े दंगल के जॉर्जिया, ईरान और देश के महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों के अखाड़े से नामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान भाग लेंगे।

महादंगल में दर्शकों की सुविधा के लिए अलग-अलग जगह 6 बड़ी स्क्रीन लगाकर दंगल देखने का प्रबंध किया गया है। 2 जून को बाबा की शोभायात्रा और अखाड़ा परिसर की प्रक्रिया के साथ हिमाचली पहलवानों को कुश्ती का मौका मिलेगा। इसमें हिमाचल केसरी खिताब के विजेता पहलवान को मोटरसाइकिल और पीतल की बलटोहियों सहित लाखों रुपये के इनाम दिए जाएंगे। कमेटी के पदाधिकारी सुभाष सेठी, राजेश भल्ला, रामगोपाल, सुनील गुप्ता, रजनीश बिट्टा, जोगिंद्र भल्ला, पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि 3 जून को महिला पहलवानों का दंगल मैट पर होगा। इसमें फाइनल राउंड की विजेता पहलवानों को आल्टो कार इनाम के रूप में दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed