{"_id":"65f9d9092dee43084d0ef123","slug":"international-workshop-started-in-shaheed-vikram-batra-college-kangra-news-c-95-1-ssml1021-129201-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शहीद विक्रम बतरा काॅलेज में अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शहीद विक्रम बतरा काॅलेज में अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
Tue, 19 Mar 2024 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में संस्थान के कॅरिअर गाइडेंस सेल और अंतरराष्ट्रीय रिपब्लिक ऑफ दी फिलीपींस मंडानाओं स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ सूलू के संयुक्त तत्वावधान से सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कॅरिअर विकास में संप्रेषण स्किल की भूमिका विषय पर केंद्रित यह कार्यशाला 19 मार्च से 25 मार्च तक चलेगी। इस कार्यशाला में क्रोशिया, अल्बानिया, टोगो, नाइजीरिया, कारमेलेट आइलैंड, मिस्र, सीरिया, फिलीपींस, घाना, तुर्की, पाकिस्तान और बांग्लादेश के पचास प्रतिभागी और देश के विभिन्न राज्यों से करीब 315 प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन हिस्सा ले रहे हैं।
24 तारीख को फीडबैक सत्र होगा और 25 तारीख को प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। कार्यशाला के मुख्यातिथि और चीफ पैटर्न प्राचार्य डॉ. अनिल आजाद रहे। कार्यशाला की संयोजिका और आयोजन सचिव डॉ शैलजा वासुदेवा और सूलू यूनिवर्सिटी से डॉ. मेघना ने आनलाइन मोड पर जुड़े समस्त आमंत्रित वक्ताओं, प्रतिभागियों,सभागार में उपस्थित प्राचार्य महोदय तथा अन्य समस्त श्रोताओं का अभिनंदन किया। हुए कार्यशाला को करवाने और वर्तमान संदर्भ में चयनित विषय के औचित्य को स्पष्ट किया। प्राचार्य डॉ. आजाद ने कहा कि किसी भी शिक्षा संस्थान के शैक्षणिक पड़ावों में ऐसी विद्वतापूर्ण सभाएं अति महत्वपूर्ण पड़ाव होती है। पैटर्न की भूमिका में मिदनाआओ स्टेट यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. नागेदर जे अब्दुर रहमान ने सर्वप्रथम डॉ. आजा़द, डॉ. शैलजा तथा महाविद्यालय प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम के संयुक्त समायोजन करने के लिए धन्यवाद किया। धन्यवाद प्रस्ताव कार्यशाला के सह समन्वयक डॉ. दिवाकर ने रखा। मंच संचालन सह समन्वयक डॉ. मीनाक्षी ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।