फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   International Nursing Day celebrated in Civil Hospital Noorpur

Kangra News: सिविल अस्पताल नूरपुर में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस

Mon, 13 May 2024 03:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 13 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
International Nursing Day celebrated in Civil Hospital Noorpur
नूरपुर सिविल अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान उपस्थित मुख्याति
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर के सिविल अस्पताल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर सेवानिवृत नर्सिंग सुपरिटेंडेंट उर्मिला ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि कुसुम लता, सुलक्षणबाला और पवन लता बतौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ ने इस समारोह में आने पर मुख्यातिथि और विशेष अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नर्सिंग स्टाफ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें स्टाफ की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने कहा कि यह पद एक रोजगार का साधन ही नहीं है अपितु समाज सेवा का एक बहुत बढ़िया जरिया है। इस मौके पर सेवानिवृत्त सुलक्षणबाला ने भी सेवाकाल के दौरान अपने अनुभवों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर दिव्या, कविता और पूनम ने अपनी कविता कहीं सिस्टर तो कहीं दोस्त बनकर संभाल लेती है, ये मेरे देश की नर्सें हैं दूसरों को भी अपना सा प्यार देती है... ने खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर सुदेश चौधरी, स्मृता, सावित्री शर्मा, सुदेश पठानिया,स्वाति शर्मा, आरती, रीता, जीवन ज्योति, रिंकी, दिव्या, कविता और पूनम देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed