फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   International matches will act as a lifeline for the sinking tourism business

डूबते पर्यटन कारोबार के लिए संजीवनी साबित होंगे अंतरराष्ट्रीय मैच

Sat, 19 Feb 2022 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
International matches will act as a lifeline for the sinking tourism business
धर्मशाला। लंबे समय मंदी में चल रहे पर्यटन कारोबार के लिए धर्मशाला स्टेडियम में 26 और 27 फरवरी को होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैच संजीवनी साबित होंगे। वहीं, दोनों दिन वीकेंड होने से भी पर्यटन नगरी में क्रिकेट प्रेमियों के सैलाब से सभी होटल पूरी तरह से पैक होंगे।
विज्ञापन

लगातार दो दिन तक चलने वाले टी-20 मैच मंदी की मार झेल रहे पर्यटन कारोबार के लिए काफी किफायती साबित होंगे। अपनी सुंदरता के लिए विश्व प्रसिद्ध धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच के दौरान 50 प्रतिशत दर्शकों के लिए अनुमति मिलने से पर्यटन कारोबारियों में नई उम्मीद जगी है। जल्द ही बाहरी राज्यों के क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला आने के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर देंगे, ताकि अंत में पर्यटकों को होटलों में रुकने के लिए परेशान न होना पड़े। बता दें कि इससे पहले भी जब धर्मशाला स्टेडियम में मैच हुए हैं तो पर्यटकों को ठहरने के लिए होटलों में कमरे तक नहीं मिल पाते थे, लेकिन इस बार मैच में 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी होने से क्रिकेट प्रेमियों को इतनी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार लगातार पिछले दो अंतरराष्ट्रीय मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे। इस कारण हजारों क्रिकेट प्रेमियों के चेहरों पर मायूसी छा गई थी। वहीं, इस बार भी ऐसा न हो, इसके लिए एचपीसीए ने पहले ही इंद्रुनाग देवता की पूजा कर ली है। साथ ही पर्यटन कारोबारियों ने भी दो दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद लगाई है।
विज्ञापन

कोट
-अगले वीकेंड यानी 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला स्टेडियम में दो अंतरराष्ट्रीय मैच होने से पर्यटन नगरी में क्रिकेट प्रेमियों की चहल-पहल बढ़ोतरी होगी। वहीं, पर्यटन कारोबार में भी काफी इजाफा होगा। मैच को दौरान दो से तीन दिन पर होटल पूरी तरह से पैक होने की उम्मीद है। - नवदीप थापा, एजीएम, पर्यटन निगम कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

-दो दिन अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौैरान धर्मशाला में मौसम साफ रहना बेहद जरूरी है। साफ मौसम देखकर ही क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला में मैच देखने के लिए आएंगे। फिलहाल मैचों से पर्यटन कारोबार बढ़ने की आस है।- अश्विनी बांबा, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed