फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Internal lobbying begins for the post of president and vice president in Dehra.

Kangra News: देहरा में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए अंदरखाते लॉबिंग शुरू

Tue, 19 May 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 19 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Internal lobbying begins for the post of president and vice president in Dehra.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद देहरा के चुनाव नतीजे सामने आते ही सियासी गलियारों में नई बिसात बिछनी शुरू हो गई है। दो दशक बाद नगर परिषद देहरा में कांग्रेस समर्थित पांच प्रत्याशियों की जीत ने जहां पार्टी में उत्साह भर दिया है। अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर अंदरखाते लॉबिंग शुरू हो गई है। नगर परिषद के सात वार्डों में से पांच पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं।
विज्ञापन

देहरा की राजनीति में अब असली मुकाबला चुनाव जीतने के बाद कुर्सी हासिल करने को लेकर है। अध्यक्ष पद की दौड़ में निष्ठा चंबियाल और उपासना सूद के नाम सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए सियासी हलकों में नरेश कुमार का नाम चर्चा में है। विजयी उम्मीदवारों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की गोटियां फिट करने के लिए अंदरखाते समर्थन जुटाना और दबाव बनाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर इन चुनाव नतीजों ने भाजपा संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी को पूरी तरह उजागर कर दिया है। चुनाव की शुरुआत में जीत के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा केवल दो सीटों पर सिमट गई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के बड़े चेहरों पूर्व विधायक होशियार सिंह, पूर्व मंत्री रमेश धवाला और पूर्व मंत्री रविंद्र रवि के समर्थकों के बीच आपसी खींचतान और समन्वय की कमी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों पर भारी पड़ी। कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता के कारण भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को अपने दम पर चुनाव लड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विपरीत कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को विधायक और संगठन का पूरा साथ मिला, जिसका सीधा फायदा उन्हें नतीजों में मिला। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यदि देहरा भाजपा ने अपनी अंदरूनी कलह जल्द खत्म नहीं की तो आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ा राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed