फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Instructions to speed up the land delay in the name of NH in the construction of four lane

फोरलेन निर्माण में एनएच के नाम भू-इंतकाल शीघ्र करने के निर्देश

Thu, 11 Nov 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Instructions to speed up the land delay in the name of NH in the construction of four lane
धर्मशाला में डीसी कार्यालय के सभागार में नेशनल हाइवे के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक? - फोटो : Kangra
धर्मशाला। मटौर-शिमला और मंडी-पठानकोट फोरलेन निर्माण के लिए भू अधिग्रहण कार्यों में तेजी लाने और नेशनल हाईवे के नाम भू इंतकाल के लिए भी तत्परता के साथ कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिन भू मालिकों 3-ए, 3-डी, 3-जी हो चुका है, उन्हे ंमुआवजा राशि तुरंत प्रभाव से आवंटित करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय के सभागार में नेशनल हाईवे के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि फोरलेन के निर्माण के लिए वन अधिकार अधिनियम एफआरए के तहत पेड़ों के कटान के मामलों को निपटाने के लिए भी उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही फोरलेन निर्माण की जद में आने वाले भवनों की लागत की मूल्यांकन प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मटौर-शिमला फोरलेन के तीन पैकेज और सब पैकेज निर्धारित किए गए हैं। इसमें कांगड़ा जिले में 54 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं, मंडी-पठानकोट फोरलेन के तहत पांच पैकेज और सब पैकेज निर्धारित किए गए हैं। इसमें कांगड़ा जिले में 124 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण प्रस्तावित है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी को फोरलेन निर्माण में वे साइड सुविधाओं के लिए अधोसंरचना विकसित करने के साथ-साथ निर्धारित मापदंडों के आधार पर शौचालयों के निर्माण के लिए भी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंडी-पठानकोट और मटौर-शिमला फोरलेन निर्माण के तहत नूरपुर, जवाली, शाहपुर, कांगड़ा, नगरोटा, पालमपुर, ज्वालाजी, देहरा उपमंडलों की भूमि चिह्न्ति की गई है। इन सभी उपमंडलों के उपमंडल अधिकारियों को फोरलेन निर्माण से संबंधित भू-अधिग्रहण तथा एनएच के नाम भू-इंतकाल के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के लिए कहा गया है। साथ ही उपमंडल अधिकारियों को हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करने के लिए भी कहा गया है। इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर सहित मंडी पठानकोट और मटौर-शिमला फोरलेन निर्माण से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed