फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Instructions to repair the dislocated tiles of Gurudwara Road

Kangra News: गुरुद्वारा रोड की उखड़ी टाइलों को दुरुस्त करने के निर्देश

Sat, 02 Mar 2024 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
Instructions to repair the dislocated tiles of Gurudwara Road
गुरुद्वारा रोड की उखड़ी टाइलों को दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन

आयुक्त जफर इकबाल ने किया शहर का दौरा
उखड़ी इंटरलॉक टाइल्स का अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
अमर उजाला इंपेक्ट...
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के तकनीकी अधिकारी-कर्मचारी और ठेकेदार शहर में चल रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखें। विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता किया तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह बात शनिवार को नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा करने के दौरान कही। आयुक्त ने कोतवाली के गुरुद्वारा रोड में उखड़ रही इंटरलॉक टाइल्स को दुरुस्त करने के ठेकेदार को निर्देश दिए। दौरे के दौरान उनके साथ अन्य अधिकारी और संबंधित वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे।
धर्मशाला शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में इंटरलॉक टाइल्स बिछाई गई हैं। करोड़ों की लागत से बिछाई ये टाइल्स एक साल में ही उखड़ना शुरू हो गई थीं। इसका मुद्दा अमर उजाला समाचार पत्र ने प्रमुखता से उठाया था। 15 जनवरी को अमर उजाला में खबर (एक साल में ही उखड़ीं करोड़ों की टाइलें, हिचकोले खा रहे वाहन) छपने के बाद नगर निगम के नए आयुक्त ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों का दौरा किया। साथ ही अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता लाने और कार्य को दोबारा से सही करने के निर्देश दिए। आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने शनिवार को नगर निगम के वार्ड नंबर एक फर्सेटगंज, वार्ड नंबर तीन मैक्लोडंगज और वार्ड नंबर छह कोतवाली बाजार का भी दौरा किया।
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि शहर में उखड़ रही इंटरलॉक टाइल्स का मामला उनके ध्यान में आया था। शनिवार को गुरुद्वारा रोड पर उखड़ रही इंटरलॉक टाइल्स को दुरुस्त करने के ठेकेदार को निर्देश दिए हैं। शहर के अन्य विकास कार्यों का भी जायजा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed