फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Information given to cooperative members about powers and duties

Kangra News: सहकारी सदस्यों को शक्तियों और कर्तव्यों की दी जानकारी

Wed, 21 May 2025 08:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 21 May 2025 08:21 AM IST
विज्ञापन
Information given to cooperative members about powers and duties
बरियाल (कांगड़ा)। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में नगरोटा सूरियां में एक दिवसीय सहकारी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें गरली स्थित सहकारी प्रबंध केंद्र के प्रवक्ता सुरेश कुमार और बलविंद्र सिंह ने सहकारी सभाओं के सदस्यों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को सहकारिता की मूल अवधारणा, इसकी शक्ति और सदस्यता से जुड़े कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहकारिता समाज को आत्मनिर्भर बनाने की एक सशक्त प्रणाली है और अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम में सहकारी सभा नगरोटा सूरियां के निरीक्षक अरविंद धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को सरकार द्वारा सहकारिता क्षेत्र के लिए बनाई गई नई नीतियों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। शिविर में प्रतिभागियों ने सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए उपयोगी जानकारियां प्राप्त कीं और भविष्य में ऐसे शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर भी बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed