फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Information about the contribution of Dr. Ambedkar was given in Dehri College

Kangra News: देहरी कॉलेज में डॉ. आंबेडकर के योगदान की जानकारी दी

Sun, 13 Apr 2025 05:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 05:32 AM IST
विज्ञापन
Information about the contribution of Dr. Ambedkar was given in Dehri College
रैहन (कांगड़ा)। नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के संयुक्त तत्वावधान में देहरी कॉलेज के इतिहास विभाग और एनएसएस यूनिट के सहयोग से डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सचिन कुमार मुख्यातिथि और मुख्य वक्ता प्रो. रोहित शामिल हुए।
विज्ञापन

इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल ने भारतीय संविधान में डॉ. बीआर आंबेडकर के योगदान के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य वक्ता ने बाबा साहेब आंबेडकर की अविश्वसनीय यात्रा और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने कमजोर वर्ग और अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान में संविधान के महत्व पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। एमए इतिहास के छात्रों ने नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित वाद-विवाद और मौखिक प्रतियोगिता में भाग लिया। नेहरू युवा केंद्र ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के माध्यम से सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed