{"_id":"649351d7f1d228a8a607b254","slug":"include-yoga-in-routine-practice-regularly-dc-kangra-news-c-95-1-ssml1021-2313-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनचर्या में शामिल करें योग, नियमित करें अभ्यास : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनचर्या में शामिल करें योग, नियमित करें अभ्यास : डीसी
विज्ञापन
धर्मशाला। आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक स्थिरता के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में आयुष विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने ये शब्द कहे। उन्होंने कहा कि योग भारत की विश्व को अमूल्य भेंट है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।
उन्होंने कहा कि योगाभ्यास से केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, अपितु आध्यात्मिक, मानसिक और वैचारिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। इस दौरान आयुष विभाग के विशेष कार्य अधिकारी डॉ. सुनीत पठानिया, एडीएम रोहित राठौर, एएसपी वीर बहादुर, एसडीएम धर्मेश रमोत्रा और जिला आयुष अधिकारी डॉ. रश्मि अग्निहोत्री सहित आयुष विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
छात्रों को पढ़ाया योग का पाठ
डरोह (कांगड़ा)। विश्व योग दिवस के मौके पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला डरोह में स्कूली छात्रों को योग के बारे में विस्तृत शिक्षा दी गई। वहीं, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के योग प्रशिक्षक देश राज चंबियाल और प्रदीप सिंह ने स्कूली छात्रों को योग की विभिन्न क्रियाएं भी करवाई। इस मौके पर नीरज धीमान, प्रदीप पटियाल, नरिंद्र, नीना, चंपा, पूनम, मोनिका, सतीश, अशोक, अनिल, विनोद, मनोज, ह्रदय ज्योति और जया गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
धानंग स्कूल में डॉक्टर रंजना ने बच्चों से करवाया योग
बैजनाथ (कांगड़ा)। योग दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धानंग में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजना और प्रेम पाल की अगुवाई और प्रधानाचार्य निशा रानी की उपस्थिति में स्कूली बच्चों को योग करवाया। उन्होंने कहा कि नियमित योग से बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। स्कूल की प्रधानाचार्य निशा रानी उपस्थित रहीं।
कुठेड़ स्कूल में मनाया योग दिवस
जवाली (कांगड़ा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रधानाचार्य बलविंद्र सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह गुलेरिया एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार, सपना रानी, बलविंद्र सिंह, बलजिंदर कुमार, सुरेखा, पूनम, बलकार और उप प्रधानाचार्य अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे। डिवाइन स्कॉलर कान्वेंट स्कूल जवाली में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने शिरकत की।
नूरपुर स्कूल के बच्चों ने किया प्राणायाम
नूरपुर (कांगड़ा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) नूरपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, राष्ट्रीय कैडेट कोर ने आयुष मंत्रालय के माध्यम से योग और प्राणायाम संबंधी क्रियाओं का प्रदर्शन किया। वहीं, पंतजलि योग समिति के तत्वावधान में बीबीएम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग मलकवाल (नूरपुर) और कोट पलाहड़ी स्कूल में योग शिविर का आयेाजन किया।
इंदौरा कालेज में मनाया योग दिवस
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। आयुष विभाग की ओर से राजकीय महाविद्यालय इंदौरा और जीवन आस फाउंडेशन खूबर में आयुष विभाग ने योग दिवस मनाया।
गगल हवाई अड्डा प्रबंधन ने करवाया योग
गगल (कागड़ा)। गगल हवाई अड्डे पर योग दिवस मनाया। इस अवसर पर गगल हवाई अड्डे के निदेशक धीरेद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक शैलेश कुमार सिंह, सहायक महाप्रबंधक अमित जिंदल और अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
शाहपुर आईटीआई में करवाईं योग क्रियाएं
शाहपुर (कागड़ा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीआई शाहपुर में आयुष विभाग की ओर से योग दिवस मनाया। इसके साथ ही बीजेपी मंडल शाहपुर में योग की क्रियाएं की गईं।
योग से जुड़ने की दिलाई शपथ
राजा का तालाब (कांगड़ा)। एकल विद्यालय के सौजन्य से संच मकडोली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग क्रिया से पहले सभी उपस्थित बच्चों, बुजुर्गों और अन्य गांववासियों को योग से जुड़ने की शपथ भी दिलाई गई।
कंगरेड़ी पंचायत के परिसर में मनाया योग दिवस
इंदौरा (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत कंगरेड़ी के प्रांगण में योग दिवस मनाया गया। इसमें योग प्रशिक्षक इंदु बाला और रवि सिंह ने योग क्रियाएं करवाईं।
कोटला के विद्यालयों में बच्चों ने किया योगाभ्यास
कोटला (कांगड़ा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कोटला क्षेत्र में पूरे जोश के साथ मनाया गया। इस दौरान राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोहल्दा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेहड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलाड़ में भी बच्चों ने अपने योग्य योग शिक्षकों से योग के गुर सीखे। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेहड़ में भी योग की क्रियाएं करवाई गईं।
द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में योग पर शिविर
रैत (कांगड़ा)। द्रोणाचार्य शिक्षा महाविद्यालय रैत में योग दिवस मनाया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।